वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि और संपत्ति का कारक ग्रह माना गया है। वर्तमान में मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क राशि में रहेंगे। ऐसे में अगले 7 दिनों की अवधि कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मंगल के इस गोचर से मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं इन चार राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आने वाले सात दिन उत्साह और ऊर्जा से भरे रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। हालांकि, कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कारोबार से जुड़े लोगों को नई डील या व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण रह सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अगले सात दिनों में भाग्य का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। व्यापारियों को मुनाफा और नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को अपने काम के दम पर पहचान मिल सकती है। इस दौरान खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। कारोबारियों को नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक मामलों में राहत मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर होगा।
12 नवंबर को मंगल बदलेंगे राशि
मंगल 12 नवंबर 2026 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है।

