Samachar Nama
×

फेंगशुई टिप्स: कछुए को घर में कहां रखने से बचना चाहिए? जानें नुकसान
 

फेंगशुई टिप्स: कछुए को घर में कहां रखने से बचना चाहिए? जानें नुकसान

फेंगशुई में माना जाता है कि कछुए को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। कछुआ लंबी उम्र का प्रतीक होता है और ऐसे में इसे आसपास रखना शुभ मानते हैं। घर में क्रिस्टल, लकड़ी या फिर मेटल का बना कछुआ रख सकते हैं। अगर इसे नियम के अनुसार सही जगह और सही दिशा में रखें तो इससे घर की पॉजिटिविटी बनी रहती है। हालांकि इसे हर जगह नहीं रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार कछुए को कुछ जगहों पर रखने से बचना चाहिए। जानिए आखिर घर में फेंगशुई कछुए को कहां नहीं रखना है?

बेडरूम में फेंगशुई कछुआ रखने के नुकसान:

बेडरूम को फेंगशुई ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी आराम और सुकून वाली जगह माना जाता है। ऐसे में नियम के हिसाब से यहां पर फेंगशुई कछुए को नहीं रखना चाहिए। फेंगशुई मान्यता है कि इससे कमरे के शांत माहौल पर असर पड़ता है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि कछुए को बेडरूम में रखने से कपल्स के बीच तनाव की स्थिति बनती है। हालांकि लकड़ी वाले कछुए को बेडरूम में रखने के लिए कुछ खास नियम जरूर हैं।

बाथरूम के पास ना रखें फेंगशुई कछुआ:

नियम के हिसाब से फेंगशुई कछुए को बाथरूम के आसपास रखने से बचना चाहिए। इसे भूलकर भी बाथरूम के अंदर तो कभी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि बाथरूम के आसपास रखा हुआ कछुआ घर की पॉजिटिव एनर्जी को प्रभावित करता है। ऐसे में इसे हमेशा बाथरूम से दूर ही रखना चाहिए।

अंधेरी जगह पर ना रखें फेंगशुई कछुआ:

फेंगशुई कछुए को कभी भी अंधेरी जगह पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसे गंदी जगह या फिर ऐसी जगह नहीं रखना है जहां पर नियमित रूप से सफाई ना हो पाती हो। अगर कछुए को पानी के कटोरे में रखते हैं तो इसे रोज साफ करें। कोशिश करें कि कटोरे का पानी हर दिन बदला जाए।

मुख्य दरवाजे पर ध्यान से रखें फेंगशुई कछुआ:

फेंगशुई कछुए को घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं लेकिन यहां पर रखने के लिए सही दिशा जाननी जरूरी है। अगर आप यहां पर कछुआ रखने का मन बना रहे हैं तो उसके मुंह को इस तरह रखें कि वो घर के अंदर की ओर वाली दिशा में रहे। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

गलत तरीके से रखा हुआ कछुआ देता है नुकसान:

1. अगर आप कछुए को घर में गलत जगह रखते हैं तो इससे पैसों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

2. गलत जगह पर कछुए को रखने से घर मे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और इससे माहौल बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

3. ऐसा भी माना जाता है कि कछुए को गलत दिशा या कमरे में रखने से काम में रुकावटें भी पैदा होने लगती है। इसी वजह से इसे सोच-समझकर ही घर में रखना चाहिए।

Share this story

Tags