Samachar Nama
×

आषाढ़ के महीने में इन चीजों का दान खोलेगा धन आगमन के मार्ग 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन आषाढ़ का महीना खास माना जाता है जो कि हिंदू वर्ष का चौथा महीना होता है। आषाढ़ मास भगवान विष्णु की साधना आराधना को समर्पित होता है इस महीने भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ashad month 2024 donate these things on ashad month 

इसके अलावा आषाढ़ महीने में माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन संकट दूर हो जाते हैं और लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। शास्त्र अनुसार अगर आषाढ़ के महीने में कुछ चीजों का दान किया जाए तो घर परिवार में सुख समृद्धि आती है और आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस महीने आप किन चीजों का दान कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं। 

ashad month 2024 donate these things on ashad month 

आषाढ़ में करें इन चीजों का दान—
ज्योतिष अनुसार आषाढ़ के महीने में गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान जरूर करें माना जाता है कि इस महीने अगर वस्त्रों का दान किया जाए तो पुण्य में वृद्धि होती है साथ ही दरिद्रता का भी नाश हो जाता है इस महीने वस्त्र दान करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वस्त्र कहीं से कटे या फटे नहीं होने चाहिए।

ashad month 2024 donate these things on ashad month 

इसके साथ ही आप इस महीने में अगर अन्न का दान करते हैं तो इससे यश में वृद्धि होती है साथ ही घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। आषाढ़ माह में काले तिल का दान करना अच्छा माना जाता है इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है साथ ही सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। 

ashad month 2024 donate these things on ashad month 

Share this story