Samachar Nama
×

शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय, दूर हो जाएगी धन से जुड़ी हर समस्या 

​​​​​​​

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज शुक्रवार का दिन है जो कि माता लक्ष्मी की साधना आराधना को समर्पित किया गया है इस दिन देवी साधना करने से भक्तों को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है इसके अलावा शुक्रवार के दिन अगर कुछ खास उपायों को किया जाए तो धन संकट से राहत मिलती है साथ जी माता लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है तो आज हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले सरल उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Astrological remedies on Friday puja 

शुक्रवार को करें ये आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन कमल के पुष्प का उपाय करना लाभकारी होता है माता लक्ष्मी को कमल पुष्प प्रिय है ऐसे में इस दिन देवी की विधिवत पूजा करें साथ ही अलग अलग रंगों के कमल पुष्प देवी को अर्पित करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से समस्याओं का समाधान होता है। अगर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल रंग के पुष्प अर्पित किए जाए तो घर में सुख समृद्धि और वैभव आता है।

Astrological remedies on Friday puja 

साथ ही धन की कमी भी नहीं होती है इस उपाय को लगातार 21 शुक्रवार तक करना चाहिए। इसके अलावा अगर आज के दिन सफेद कमल पुष्प देवी को अर्पित किया जाए तो मानसिक तनाव दूर होता है यह उपाय आप सात शुक्रवार तक कर सकते हैं। 

Astrological remedies on Friday puja 

अगर आप शारीरिक कष्टों से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को पीले कमल लगातार पांच शुक्रवार तक अर्पित करें ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों और देह सौंदर्य पाने के लिए आप 11 शुक्रवार तक माता को गुलाबी कमल के पुष्प अर्पित करें। 

Astrological remedies on Friday puja 

Share this story