Samachar Nama
×

Mauni Amavasya 2024 पर जरूर करें ये आसान उपाय, पितृदोष व अन्य समस्याओं से जल्द मिलेगा छुटकारा 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आता है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है जो कि स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप को समर्पित होता है मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

mauni amavasya 2024 do these astro upay on amavasya 

अमावस्या की तिथि पूर्वजों को भी समर्पित होती है ऐसे में इस दिन पितरों का तर्पण करना भी लाभकारी माना जाता है इस बार मौनी अमावस्या आज यानी 9 फरवरी दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही कुछ उपायों को भी करना लाभकारी माना जाता है ऐसा करने से पितृदोष दूर हो जाता है साथ ही सुख समृद्धि आती है। तो आज हम आपको मौनी अमावस्या पर ज्योतिषीय उपाय बता रहे हैं। 

mauni amavasya 2024 do these astro upay on amavasya 

मौनी अमावस्या पर स्नान दान का मुहूर्त-
हिंदू पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या की तिथि का आरंभ 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर हो रहा है और समापन अगले दिन यानी 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 9 फरवरी के दिन ही मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। 

mauni amavasya 2024 do these astro upay on amavasya 

मौनी अमावस्या के आसान उपाय-
ज्योतिष अनुसार मौनी अमावस्या के दिन दान करना श्रेष्ठ माना जाता है ऐसे में आप इस दिन काले तिल, अन्न और वस्त्रों का दान गरीब व जरूरतमंदों को करें ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वही पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए मौनी अमावस्या पर स्नान आदि के बाद पितरों का तर्पण जरूर करें ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं। 

mauni amavasya 2024 do these astro upay on amavasya 

Share this story