Daily Tarot Rashifal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 04 मार्च का दिन
ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल
मेष— नई कार्य योजना बनाने पर समय लग सकता हैं प्रेम जीवन में रिश्तों में खटास या टूटने की नौबत आ सकती हैं कार्य की अधिकता आज पूरे दिन होगी। कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं रिश्तेदारों का भी घर में आना जाना लगा रह सकता हैं।
वृषभ— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता हैं कानूनी मामले में आपको सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती हैं सालों से अटका पड़ा धन भी प्राप्त हो सकता हैं विद्यार्थियों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं काम में तेजी बनी रहेगी।
मिथुन— आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता हैं नई योजनाएं आप बना सकते हैं धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती हैं परिवार और मित्रों के साथ आज बाहर घूमना भी हो सकता हैं मनोरंजन में अधिक खर्च कर सकते हैं संतान की ओर से आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं।
कर्क— आज का दिन सामान्य बना रह सकता हैं रिसर्च के क्षेत्र में आपको सफलता हासिल हो सकती हैं आप अपने परिवार के साथ घूमने फिरने, सिनेमा, मनोरंजन आदि का आनंद भी आज उठा सकते हैं कोई भी कार्य दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करेंगे। विवाहित जोड़े एक दूसरे पर अधिक निर्भर रह सकते हैं।
सिंह— आपका कार्य आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो सकता हैं विवाह के रिश्तों को आप नजरंदाज कर सकते हैं प्यार के रिश्तों में बढ़ोत्तरी होगी। मित्रों के साथ डिनर पर जाएंगे और संगीत मन को हल्का कर सकता हैं धार्मिक कार्य आज आपके संपन्न हो सकते हैं वाहन सुख भी प्राप्त होगा।
कन्या— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला हैं कार्य की अधिकता और आलस्य भी बना रह सकता हैं वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें वरना आज कोई दुर्घटना हो सकती हैं। धन के लेन देन में आशंका की स्थिति पैदा हो सकती हैं कानूनी मामलें में आज समस्या आ सकती हैं।
तुला— आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती हैं विद्यार्थी को परिश्रम करना चाहिए। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति की प्राप्त हो सकती हैं बातचीत के अभाव के कारण वैचारिक मतभेद भी आज उत्पन्न हो सकता हैं आर्थिक परेशानियां आपकी समाप्त हो सकती हैं।
वृश्चिक— सरकार से जुड़े कार्य पेंशन, बीमा आदि के कार्यों में सफलता मिल सकती हैं व्यर्थ के वाद विवाद में धन व समय का अपव्यय होगा। प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय भी बना रह सकता हैं लाभकारी योजनाएं बन सकती हैं अविवाहितों के विवाह की बात भी चलेगी।
धनु— आज का दिन आपके लिए कुशल मंगल होने वाला हैं परिवार और मित्रों के साथ आज अधिक समय गुजार सकते हैं कार्य में सफलता और योजनाएं पूर्ण होने की अधिक संभावना बनी हैं जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त हो सकता हैं माता पिता के सेहत को लेकर चिंता हो सकती हैं।
मकर— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता हैं नौकरी की तलाश पूरी हो सकती हैं विद्यार्थियों को कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल हो सकती हैं जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़े लोग यात्रा कर सकते हैं धन के लेन देने में सावधानी बरतें।
कुंभ— आज का दिन सकारात्मकता से भरा होने वाला हैं आपकी सोच और विचार दूसरों को आपकी ओर आकर्षित कर सकते हैं कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं नौकरी से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं अपनी सेहत का आपको विशेष ध्यान देना होगा। काम पूरे हो सकते हैं।
मीन— भौतिक व आर्थिक मदद आज आपको प्राप्त हो सकती हैं परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं वाद विवाद से आज आपको दूर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती हैं प्रेमियों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता हैं।