Daily Love Rashifal: लव रोमांस को लेकर कैसा रहेगा 04 मार्च का दिन
लव रोमांस को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन और वैवाहिक जीवन में कैसी हैं ग्रहों की चाल ये बस जानने के लिए पढ़ें आज का लव राशिफल
मेष— दांपत्य जीवन में भी अच्छा दिन रहेगा लेकिन जीवनसाथी गुस्सा जाहिर कर सकता हैं प्रेम जीवन में आज काफी व्यस्तता बनी रह सकती हैं आपको अपने प्रिय से मिलने का मौका नहीं मिल सकता हैं।
वृषभ— जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय नजर आ सकता हैं और आप को भी इस दिशा में प्रेरित करेगा। अपने विरोधियों से आपको चिंतित होने की जरूर नहीं हैं प्रेम जीवन अच्छा बना रह सकता हैं।
मिथुन— प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अनुकूल होने वाला हैं प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं वैवाहिक लोगों को आज थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
कर्क— प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं हैं इसलिए थोड़ा समझदारी से काम लेना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता हैं मगर फिर भी आपका साथ प्रसन्न हो सकता हैं।
सिंह— वैवाहिक जीवन में खुशियों भरा दिन हो सकता हैं जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं।
कन्या— प्रेम जीवन में कुछ समस्या आज उत्पन्न हो सकती हैं परिवार वालों का दबाव इसके पीछे का कारण भी बन सकता हैं शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशियों से भरा होने वाला हैं।
तुला— प्रेम जीवन में कुछ समस्या आ सकती हैं कार्य की अधिकता भी आज बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया नहीं होने वाला हैं जीवनसाथी से आज बहस भी हो सकती हैं।
वृश्चिक— प्रेम जीवन में खुशी भरने के लिए आपको खुद ही कोशिश करनी पड़ेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर बीतेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता हैं।
धनु— दांपत्य जीवन में स्थिति आज बेहतर हो सकती है परिवार के छोटों को कोई परेशानी हो सकती हैं प्रेम जीवन में निर्णायक समय आ गया हैं कार्य की अधिकता आज बनी रह सकती हैं।
मकर— प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर होने वाला हैं दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले कर जाएंगे। कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
कुंभ— वैवाहिक जीवन के लिए भी आज का दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता हैं परिवार का वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। प्रेम जीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कहेंगे जो आपके दिल को छू लेगी।
मीन— दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम की आज आपको प्राप्ति हो सकती हैं कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी आज का दिन बेहतर होने वाला हैं।