रंगों से जीवन में आता है सुख सौभाग्य
व्यक्ति के जीवन में वस्त्र का विशेष महत्व होता हैं वही वस्त्र व्यक्ति के तन को ढ़कने का कार्य तो करते ही हैं, ये हमारे व्यक्तित्व, व्यवसाय, चरित्र और आत्मविश्वास को भी दर्शाते हैं, वही आप किसी भी मनुष्य को उसके वस्त्र पहनने के तरीके, कपड़ों के रंग और उनकी गुड़वत्ता से सरलता से पहचान सकते हैं वही आजकल के आधुनिक युग में फटे हुए कपड़े पहनना काफी प्रचलन में हैं मगर ऐसे कपड़े भारतीय संस्कृति में शुभ नहीं माने जाते हैं क्योंकि ऐसे कपड़े पहनने से शुक्र ग्रह प्रभावति हो जाता हैं। वही वास्तुशास्त्र के मुताबिक फटे और मैले कपड़े पहनने से मनुष्य की शारीरिक क्षमता व सकारात्मक शक्ति का नाश हो जाता हैं ऐसे कपड़े व्यक्ति के तन मन को शिथिल बनाकर कई तरह की बीमारियों को जन्म देते हैं साथ ही गंदे और फटे वस्त्र दुर्भाग्य लेकर भी आते हैं वही घर में नकारात्मक शक्ति का वास भी होता हैं वही हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक व्यक्ति की कुंडली के अच्छे बुरे ग्रह आपके कपड़ों के रंग से भी प्रभावित हो जाते हैं सभी ग्रहों की कृपा पाने के लिए उनसे सबंधित रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
वही प्रकृति एक इंद्रधनुष के समान होती हैं वही रंग व्यक्ति की भावनाओं को भी दर्शाते हैं हर रंग का जीव के मन और शरीर से बहुत गहरा संबेध होता हैं। जैसे लाल रंग शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं इसलिए शक्ति पूजा में अनार, गुड़हल के पुष्प, लाल वस्त्र आदि लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग किया जाता हैं।