Samachar Nama
×

Chhath Puja arghya time 2026: 15 और 16 नवंबर को संध्या-उषा अर्घ्य का ये है शुभ समय, आप भी जानें
 

Chhath Puja arghya time 2026: 15 और 16 नवंबर को संध्या-उषा अर्घ्य का ये है शुभ समय, आप भी जानें

छठ महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कठिन व्रत रखते हैं। इस दौरान डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। वर्ष 2026 में छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 15 नवंबर और उषा अर्घ्य 16 नवंबर को दिया जाएगा।

छठ पूजा 2026: चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का कार्यक्रम इस प्रकार है।

  • 13 नवंबर, शुक्रवार: नहाय-खाय

  • 14 नवंबर, शनिवार: खरना

  • 15 नवंबर, रविवार: संध्या अर्घ्य

  • 16 नवंबर, सोमवार: उषा अर्घ्य और व्रत का पारण

खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है, जिसका समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होता है।

15 नवंबर को संध्या अर्घ्य का समय

छठ पूजा के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दिन नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे श्रद्धालु एकत्र होकर सूर्य देव की पूजा करेंगे। संध्या अर्घ्य का समय अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त के अनुसार अलग होगा।

16 नवंबर को उषा अर्घ्य का समय

16 नवंबर, सोमवार को छठ महापर्व का अंतिम दिन होगा। इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती पूजा-पाठ कर व्रत का पारण करेंगे। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

प्रमुख शहरों में अर्घ्य देने का समय

शहर

15 नवंबर संध्या अर्घ्य

16 नवंबर उषा अर्घ्य

पटना

शाम 5:00 बजे

सुबह 6:06–6:07 बजे

दिल्ली

शाम 5:27–5:28 बजे

सुबह 6:44 बजे

जयपुर

शाम 5:35–5:36 बजे

सुबह 6:47 बजे

लखनऊ

शाम 5:15–5:16 बजे

सुबह 6:26 बजे

कोलकाता

शाम 4:52–4:53 बजे

सुबह 5:49–5:50 बजे

मुंबई

शाम 5:59–6:00 बजे

सुबह 6:46 बजे

Share this story

Tags