Samachar Nama
×

Chandra Grahan 2025 अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के बाद जरूर करें यह 5 काम 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण बताया गया हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण लगना देवताओं पर संकट का समय माना जाता है। इस दौरान कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने की मनाही होती हैं।

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण इस बार 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगेगा। इसी दिन हिंदुओं का प्रमुख पर्व होली भी मनाया जाएगा। ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण में अगर कुछ कार्यों को किया जाए तो इसके अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है तो ऐसे में हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ कार्य बता रहे हैं जिन्हें करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव जीवन पर नहीं पड़ेगा, तो आइए जानते हैं। 

चंद्र ग्रहण पर जरूर करें यह काम—
महादेव चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण करते हैं और शिव को ही चंद्रमा का स्वामी माना गया है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान महादेव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता आपको प्रभावित नहीं करेगी। चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना भी उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप चंद्र देव के मंत्र ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होती है। 

Chandra grahan 2025 do these remedies during lunar eclipse 

चंद्र ग्रहण के दौरान अगर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, अन्न और धन आदि का दान किया जाए तो घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है साथ ही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्ते को तोड़कर अपने पास रख लें। माना जाता है कि ऐसा करने से आप नकारात्मक प्रभावों से बचे रहेंगे। इसके अलावा भोजन और जल में भी तुलसी का पत्ता डाल दें। ऐसा करने से चीजें अशुद्ध नहीं होंगी। 

Chandra grahan 2025 do these remedies during lunar eclipse 

Share this story