Samachar Nama
×

Chandra Grahan 2024 साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, 4 घंटे 5 मिनट तक है अवधि, जानें समय और सूतककाल

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में ग्रहण का अहम माना गया है और आज यानी पितृपक्ष की शुरुआत में साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार ग्रहण काल के दौरान कई सारे नियमों का पालन करना होता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा चंद्र ग्रहण लगने का सही समय और सूतक काल व अन्य जानकारी आपको प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Chandra grahan 2024 date time and importance

चंद्र ग्रहण की तारीख और समय—
आपको बता दें कि विदेशी समय अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वहां 17 सितंबर की रात को दिखेगा। लेकिन भारतीय समय अनुसार इस ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर यानी की आज होगी। 18 सितंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 11 मिनट से आरंभ हो चुका है और इसके बाद 7 बजकर 42 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी। सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर था और 8 बजकर 45 मिनट पर आंशिक ग्रहण की समाप्ति होगी।

Chandra grahan 2024 date time and importance

इसके अलावा 10 बजकर 17 मिनट पर इसका समापन हो चुका है। ग्रहण काल की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की थी। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा 17 सितंबर दिन मंगलवार यानी कल 11 बजकर 44 मिनट से आरंभ हो चुकी थी और इसका समापन 18 सितंबर दिन बुधवार यानी आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर हो चुकी है ऐसे में ये पूर्णिमा 18 सितंबर को भी मान्य होगी। इसलिए किसी तरह का संशय मन में न पालें। 

Chandra grahan 2024 date time and importance

आपको बता दें कि आज 18 सितंबर को लगने वाला साल का अंतिम चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के साथ एशिया के कई भागों में देखा जा सकता है। लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जाएगा और इसी कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

Chandra grahan 2024 date time and importance

Share this story