Samachar Nama
×

आषाढ़ कृष्ण नवमी पर बन रहे शुभ संयोग, वायरल वीडियो में देखे आज दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और व्रत-त्योहार की जानकारी

आषाढ़ कृष्ण नवमी पर बन रहे शुभ संयोग, वायरल वीडियो में देखे आज दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और व्रत-त्योहार की जानकारी

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 30, शक संवत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, नवमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रवेश 06, जिल्हिज 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 जून 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। नवमी तिथि प्रातः 09:50 तक, उसके बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।रेवती नक्षत्र रात्रि 09:45 तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग रात्रि 11:47 तक, तदुपरान्त अतिगण्ड योग का प्रारम्भ। गर करण प्रातः 09:50 तक, तदुपरांत विष्टि करण का आरंभ। रात्रि 09:45 बजे चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेगा।

20 जून 2025 को सूर्योदय का समय: सुबह 5:23 बजे।
20 जून 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:21 बजे।

20 जून 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:03 बजे से शाम 4:44 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:42 बजे से दोपहर 3:38 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:03 बजे से 12:43 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:20 बजे से शाम 7:40 बजे तक।

20 जून 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 7:30 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। यमगंड दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। अमृत ​​काल का समय सुबह 7:08 से 8:53 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:11 से 9:07 बजे तक है। आज का उपाय: आज देवी लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं।

Share this story

Tags