Samachar Nama
×

Ashwin Month: अश्विन माह में करें इन नियमों का पालन, टल जाएंगे सारे संकट 

Ashwin Month 2023 date niyam and importance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने हर दिन का महत्व होता हैं लेकिन अश्विन मास बेहद ही खास माना जाता है जो कि भाद्रपद मास के बाद आता है पंचांग के अनुसार अश्विन हिंदू पंचांग का सातवां महीना होता है। जो विशेष माना जाता है इस महीने में पितृपक्ष और शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ये दोनों ही बेहद खास माने गए हैं।

Ashwin Month 2023 date niyam and importance 

अश्विन मास का आरंभ हर साल पितृपक्ष से होता है और इसके मध्य में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है जिसके बाद दशहरा आता है। आपको बता दें कि इस पावन महीने का अंत शरद पूर्णिमा पर होता है इस महीने से ही ठंड के मौसम का आगाज होना शुरु हो जाता है। यही कारण है कि इसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। अश्विन मास को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका अगर पालन किया जाए तो लाभ मिलता है लेकिन अनदेखी देवी देवताओं को नाराज़ कर देती है तो आज हम आपको अश्विन मास से जुड़े नियम बता रहे हैं। 

Ashwin Month 2023 date niyam and importance 

अश्विन मास की तिथि—
भाद्रपद मास की पूर्णिमा के बाद अश्विन का आरंभ हो जाता है इस बार अश्विन माह की शुरुआत 30 सितंबर दिन शनिवार से हो रही है और 28 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। इस महीने की शुरुआत से एक दिन पहले पितृपक्ष लग रहा है और और मध्य में नवरात्रि मनाई जाएगी। 

Ashwin Month 2023 date niyam and importance 

अश्विन मास से जुड़े नियम—
आपको बता दें कि अश्विनम मास में दूध, बैंगन, मूली, मसूर की दाल, चना आदि का सेवन नहीं करना चाहिए इन चीजों को अश्विन मास में वर्जित माना गया हैं। इसके अलावा इस महीने मास, मदिरा, लहसुन प्याज जैसी तामसिक चीजों का भी सेवन करने से बचना चाहिए। वरना पितर नाराज हो जाते हैं साथ ही मां दुर्गा की भी नाराजगी सहनी पड़ती है। इस महीने ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें। अश्विन माह में किसी से बैर न रखें ना ही किसी को अपशब्द कहें और धोखा दें। इसके अलावा इस महीने में दान धर्म और पूजा पाठ जरूर करें। ऐसा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। 

Ashwin Month 2023 date niyam and importance 

Share this story