Samachar Nama
×

2 राशियों में 5 ग्रहों का अद्भुत संगम, कुंभ समेत इन 5 राशियों को बड़े लाभ के संकेत
 

2 राशियों में 5 ग्रहों का अद्भुत संगम, कुंभ समेत इन 5 राशियों को बड़े लाभ के संकेत

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति बहुत बदलाव मानी जाती है। उनकी स्थिति के आधार पर ही भविष्यफल का आकलन किया जाता है। इस समय सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और गुरु की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण और अद्भुत मानी जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र विराजमान हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र की राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति कई शुभ राजयोग बना रही है। जबकि चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में मंगल और गुरु गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल के कर्क राशि में होने से नीचभंग और हंस महापुरुष राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है। कर्क राशि में मंगल नीच और गुरु उच्च के माने जाते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, दो राशियों में पांच ग्रह जातकों के करियर और आर्थिक मामलों को प्रभावित करेंगे। इस समय कुछ विशेष राशियों को व्यापार में भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जानें पांच ग्रहों का दो राशियों में संगम किन राशियों को देगा लाभ।

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए ग्रहों का संगम आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको व्यापारिक सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग हैं। नौकरी चाकरी में स्थिति सुधरेगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि के लिए ग्रहों की यह स्थिति लाभकारी परिणाम दिला सकती है। इस समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे आएंगे। व्यवसाय में मुनाफा होगा। कुछ लोगों को विस्तार के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता सहयोग प्रदान करेंगे। इस समय किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

तुला राशि:

तुला राशि वालों को आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रोजी रोजगार में तरक्की मिल सकती है। अपनों का सहयोग मिलने से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। किसी अच्छी खबर के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल रहेंगे।

धनु राशि:

धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि या पहचान मिल सकती है। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। आय के नए मार्ग बनेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस समय भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है या अटका है तो वापसी के संकेत हैं। नौकरी संबंधित परेशानियां दूर होंगी। करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में कब तक:

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर 2026 तक तुला राशि में रहेंगे। बुध का तुला गोचर 2 दिसंबर 2026 तक रहेगा। तुला राशि में शुक्र 22 नवंबर 2026 तक रहेंगे। जब किसी राशि में सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ होते हैं तो त्रिग्रही योग बनने के साथ बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है। इस योग के प्रभाव से आर्थिक लाभ और व्यवसाय में शुभ फल प्राप्त होते हैं।

मंगल और गुरु कर्क राशि में कब तक:

हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगल कर्क राशि में 12 नवंबर 2026 रहेंगे, जबकि गुरु ग्रह 31 अक्तूबर को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे।

Share this story

Tags