Samachar Nama
×

करवा चौथ के बाद केंद्र दृष्टि योग, किन राशियों के लिए भाग्यशाली?
 

करवा चौथ के बाद केंद्र दृष्टि योग, किन राशियों के लिए भाग्यशाली?

जब बुध और मंगल ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री के एंगल पर होते हैं तो केंद्र दृष्टि योग बनता है। आपको बता दें कि इससे पहले बुध की चाल बदलने वाली है। 24 अक्टूबर को बुध मार्गी होंगे। अभी की बात करें तो बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद यह योग अब 30 अक्टूबर 2026 को बनने वाला है। कहा जाता है कि यह योग कई राशियों के लिए अच्छा होता है और कई राशियों के लिए दिक्कत वाला हो सकता हैं। आपको बता दें कि अभी मंगल और बुध के कारण यह योग अच्छा होगा। इस योग का सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर होगा, लेकिन इनमें से चार राशियां अच्छी होंगी। इन राशियों की लाइफ में अच्छे योग आएंगे। आपको लाइफ में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आइए जानें कौन सी है ये चार राशियां

मेष राशि के लिए समय अच्छा रहेगा

मेष राशि के लिए यह योग खास रहने वाला है, आपका आत्मविश्वास इससे अच्छा होगा। इस समय आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है, आपके लिए नई नौकरी के भी मौके आ सकते हैं। आपकी सैलरी जो रूकी है, वो मिल सकती है। कुल मिलाकर आपके लिए यह भाग्यशाली समय है, इसलिए इस योग आपके लिए अच्छा समय है, लेकिन शनि की साढ़ेसाती का असर रहेगा, तो कोशिश करें कि अपने फैसलों को सोच समझकर लें।

मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा योग

मिथुन राशि के लिए यह समय खास रहने वाला है। इस राशि के लिए आपको नौकरी में अलग मुकाम मिल सकता है। आपने जो मेहनत की है, उसका आपको असर मिल सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर कुछ नया खरीदने वाले हैं तो आपको और भी अच्छे लाभ मिल सकते हैं।

कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा योग

कन्या राशि के लिए भी यह योग अच्छा रहेगा, इस राशि के लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बुध आपकी राशि से एक राशि आगे हैं, तो आपको नौकरी में अच्छा लाभ दिला सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर आप चमक सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए भाग्यशाली समय है, जिसके लिए आपको थोड़ा खास ध्यान देना होगा, तभी आप इसका पूरा लाभ उठा सकेंगे।

वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा है योग

इस राशि के लिए योग अच्छा रहेगा। आपके लिए चीजें पहले से बेहतर होती जा रही हैं। आपको इस समय किसी चीज में बड़ी सफलता भी मिलने की संभावना बन रही है। अगर कुछ सोच हैं तो आपकी सभी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं।

Share this story

Tags