Samachar Nama
×

आखिर क्यों पंचक काल में मृत्यु को माना गया है अशुभ 

what happened  to people who dies in panchak kaal 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: इस सृष्टि में जिसने भी जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है इसे कोई बदल नहीं सकता है ये कटु सत्य है जीवन का असली सच ही मृत्यु को माना गया है जीवन और मृत्यु मनुष्य के हाथ में नहीं होती है शास्त्र की मानें तो व्यक्ति का जन्म उसके कर्मों के अनुसार होता है गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई है सनातन धर्म में कहा जाता है कि अगर पंचक काल में किसी मनुष्य की मृत्यु हो जाती है तो वह बेहद अशुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि रावण की मृत्यु भी पंचक काल में हुई थी। ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में ये प्रश्न उठता है कि पंचक काल में मृत्यु को क्यों अशुभ माना गया है अगर आप भी इसका उत्तर जानना चाहते है तो आपको हमारा ये लेख पढ़ना होगा। 

what happened  to people who dies in panchak kaal 

क्या होता है पंचक काल—
ज्योतिष अनुसार पंचक काल में कुल चार काल होते है रेवती नक्षत्र , उत्तर भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद शतभिषा शामिल है मान्यता है कि इन चारों कालों में चंद्रग्रहण के तृतीय नक्षत्र के भ्रमण को पंचक के नाम से जाना जाता है ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान होने वाले अशुभ कार्य पांच दिनों के भीतर में फिर से दोहराव हो जाता है ऐसे में इसे अशुभ बताया गया है। इस दौरान कुछ कार्यों को करना भी अशुभ माना जाता है। 

what happened  to people who dies in panchak kaal 

मान्यता है कि पंचक काल के समय घर की छत डलवाना, दक्षिण क्षेत्र की यात्रा, लकड़ी से निर्मित सामान खरीदना, बिस्तर लगाना और शव का अंतिम संस्कार करना बेहद अशुभ माना जाता है। वही ये भी कहा जाता है कि अगर पंचक काल में किसी मनुष्य की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार व कुल के चार अन्य सदस्यों की भी पांच या सात दिनों के अंदर मौत की आशंक अधिक हो जाती है। ये एक कारण हो सकता है जिसकी वजह से पंचक काल में मृत्यु होना बेहद बुरा बताया गया है। 

what happened  to people who dies in panchak kaal 

ऐसे में अगर किसी की मृत्यु पंचक काल के समय में होती है तो मरने वाले व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए गरुड़ पुराण का पाठ करना उत्तम होता है ऐसा माना जाता है कि अगर पंचक काल में किसी शव का अंतिम संस्कार करना भी पड़े तो इसके लिए सबसे पहले योग्य पंडित की सलाह जरूर लेनी चाहिए और शव का अंतिम संस्कार करने के साथ ही घास का एक पुतला बनाकर उसी समय उसका अंतिम संस्कार करने का विधान हाता है इसके बाद पंचक के अशुभ फलों को कम किया जा सकता है और इसके बाद ही व्यक्ति का अंतिम संस्कार करना चाहिए। 

what happened  to people who dies in panchak kaal 

Share this story