ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में दिनचर्या का खास महत्व हाता हैं वही किसी भी मनुष्य की दिनचर्या अगर सही है तो उसका जीवन सुखमय बना रहता हैं वही अगर दिनचर्या सही नहीं हो तो जीवन अस्त व्यस्त हो जाता हैं पुराणों में दिनचर्या को सही रखने के लिए बताया गया हैं विष्णु पुराण के अनुसार दिनचर्या में कुछ कामों को बहुत देर से करना नुकसानदेह बताया गया हैं तो आज हम आपके बता रहे हैं कि किन कार्यों को देर तक करने से नुकसान पहुंच सकता हैं तो आइए जानते हैं।

कम या अधिक सोना शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से नुकसान पहुचाता हैं विष्णु पुराण के अनुसार एक सफल व्यक्ति वही है जिसके सोने और जगने का समय निश्चित है इसके अलावा देर तक जागना और देर तक सोना इंसान के लिए सही नहीं होता हैं। महिला पुरुष में शारीरिक संबंध एक आम प्रक्रिया है लेकिन अगर इसके लिए समय तय न की जाए तो यह नुकसानदेह होता हैं

विष्णु पुराण के अनुसार इसे आपसी प्रेम या परिवार को बढ़ाने तक ही सीमित रखना चाहिए। विष्णु पुराण के अनुसार रात के वक्त किसी श्मशान या कब्रिस्तान में बिना कारण नही जाना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्यास्त के बाद इन स्थानों पर नकारात्मकत शक्तियां विचरण करती है जो किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

वही नहाना व्यक्ति की जरूरत हैं नियमित स्नान करने से मानसिक और शारीरिक तौर पर तंदरुस्ती बनी रहती हैं विष्णु पुराण के अनुसार स्नान हमेशा सुबह और जल्द ही कर लेना चाहिए अधिक देर तक स्नान करने की वजह से बीमार पड़ सकते हैं।


