Samachar Nama
×

Aaj Ka Panchang : आज है ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी, जानिए दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्र नक्षत्र और पूजा का समय

Aaj Ka Panchang : आज है ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी, जानिए दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्र नक्षत्र और पूजा का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 30, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 07, जिल्काद 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 मई 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 05:52 बजे तक, उसके बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

धनिष्ठा नक्षत्र सायं 07:32 बजे तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 02:50 तक, तदनन्तर वैधृति योग का प्रारम्भ। बव करण प्रातः 05:52 तक, तदुपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा सुबह 07:36 बजे मकर से कुंभ राशि में गोचर करेगा. अष्टमी तिथि आज समाप्त हो रही है. पंचक सुबह 07:36 बजे से शुरू होगा।

सूर्योदय समय 20 मई 2025: सुबह 5:27 बजे।
सूर्यास्त समय 20 मई 2025: शाम 7:07 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 20 मई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:05 बजे से 4:46 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:35 बजे से 3:29 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 11:57 बजे से 12:38 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:07 बजे से 7:27 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 मई 2025:
राहुकाल दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। अमृत ​​काल का समय सुबह 10.35 से दोपहर 12.17 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8.12 से 9.6 बजे तक है। आज का उपाय: आज हनुमान चालीसा का कम से कम 7 या 11 बार पाठ करें।

Share this story

Tags