Samachar Nama
×

Aaj Ka Panchang : आज है ज्येष्ठ कृष्ण दशमी, जानिए दिन भर के शुभ योग, मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय 

Aaj Ka Panchang : आज है ज्येष्ठ कृष्ण दशमी, जानिए दिन भर के शुभ योग, मुहूर्त और राहुकाल का सटीक समय 

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 01, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, दशमी, गुरुवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 09, जिल्काद 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मई 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि प्रारम्भ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शाम 05:47 बजे तक, उसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरू। विष्कुम्भ योग रात्रि 09:49 तक तदुपरान्त प्रीति योग का प्रारम्भ। वणिज करण अपराह्न 02:18 बजे तक, तदुपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दोपहर 12:08 बजे कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेगा.

सूर्योदय समय 22 मई 2025: सुबह 5:26 बजे।
सूर्यास्त समय 22 मई 2025: शाम 7:09 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 22 मई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:04 बजे से शाम 4:46 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:35 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 11:57 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:08 बजे से शाम 7:28 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 मई 2025:
राहु काल दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 6 बजे से सुबह 7:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 5:26 बजे से सुबह 7:9 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 10:01 से 10:56 तक है।आज का उपाय: आज भगवान विष्णु को अपराजिता के फूल चढ़ाएं।

Share this story

Tags