Aaj Ka Panchang : आज है आषाढ़ अमावस्या, जानिए आज पूजा-पाठ, दान और स्नान के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरा विवरण

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 04, शक संवत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 11, जिल्हिज 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जून 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक। अमावस्या तिथि सायं 04:04 बजे तक, उसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।मृगसिरा नक्षत्र प्रातः 10:41 तक, तदुपरान्त आद्रा नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग प्रातः 06 बजे तक, तदनन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। नाग करण सायं 04:02 बजे तक, तत्पश्चात बव करण प्रारम्भ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि में संचार करेगा।
25 जून 2025 को सूर्योदय का समय: प्रातः 5:24 बजे.
25 जून 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:22 बजे।
25 जून 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:05 बजे से शाम 4:45 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:43 बजे से दोपहर 3:39 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:04 बजे से 12:44 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:21 बजे से शाम 7:42 बजे तक।
25 जून 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। यमगंडा सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7:9 बजे से 8:54 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11:56 से दोपहर 12:52 बजे तक है।आज का उपाय: आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां दुर्गा को लाल गुलाब अर्पित करें।