Aaj Ka Panchang : सोम प्रदोष व्रत पर बन रहे हैं विशेष योग, जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 02, शक संवत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रवेश 09, जिल्हिज 26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जून 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09 बजे तक। त्रयोदशी तिथि रात 10:10 बजे तक, उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होती है।कृत्तिका नक्षत्र अपराह्न 03:17 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ। धृतिमान योग रात्रि 01:17 तक, तदनन्तर शूल योग प्रारम्भ। गर करण प्रातः 11:47 तक, तदुपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि में संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार सोम प्रदोष व्रत, महाशिवरात्रि व्रत।
सूर्योदय समय 23 जून 2025: सुबह 5:24 बजे।
सूर्यास्त समय 23 जून 2025: शाम 7:22 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 23 जून 2025:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:04 बजे से शाम 4:44 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:43 बजे से दोपहर 3:39 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:03 बजे से 12:44 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:21 बजे से शाम 7:41 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 जून 2025:
राहु काल सुबह 7:30 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। यमगंडा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 5:24 बजे से सुबह 7:09 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12:51 से 1:47 बजे तक है। इसके बाद भद्रा काल का समय रात 10:09 बजे से सुबह 5:25 बजे तक है। आज का उपाय: आज भगवान शिव का काले तिल और दूध से अभिषेक करें।