Aaj Ka Panchang: आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जाने आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 27, शक संवत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 03, जिल्हिज 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जून 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक। षष्ठी तिथि दोपहर 02:47 बजे तक, उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू होती है।शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01:02 बजे तक, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुम्भ योग प्रातः 09:34 तक, तदनन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। वणिज करण रात्रि 02:47 तक, तदुपरांत बव करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में संचार करेगा।
17 जून 2025 को सूर्योदय का समय: सुबह 5:23 बजे।
17 जून 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:20 बजे।
17 जून 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:03 बजे से शाम 4:43 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:42 बजे से दोपहर 3:38 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:02 बजे से 12:42 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:20 बजे से शाम 7:40 बजे तक।
17 जून 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सुबह 3 बजे से सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। यमगंड सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 12:22 से 2:07 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:11 से 9:07 बजे तक है। पूरे दिन पंचक रहेगा।आज का उपाय: आज भगवान शिव का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें।