Aaj Ka Panchang: आज कृष्ण चतुर्थी तिथि, एक क्लिक में जाने आज दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 25, शक संवत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 01, जिल्हिज 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जून 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। चतुर्थी तिथि दोपहर 03:52 बजे तक, उसके बाद पंचमी तिथि शुरू होती है।
श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01:00 बजे तक, घनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग रात्रि 12 बजकर 19 मिनट तक, तदनन्तर वैधृति योग का प्रारम्भ। बालव करण अपराह्न 03:52 तक, तदनंतर तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि में संचार करेगा। आज का व्रत-पर्व आषाढ़ संक्रांति, मुहूर्त 30, पुण्यकाल संक्रांति दोपहर 01:08 बजे तक।
सूर्योदय समय 15 जून 2025: सुबह 5:22 बजे।
सूर्यास्त समय 15 जून 2025: शाम 7:20 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 15 जून 2025:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:03 बजे से शाम 4:43 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:41 बजे से दोपहर 3:37 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:02 बजे से 12:42 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:19 बजे से शाम 7:39 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 15 जून 2025:
राहुकाल शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल शाम 5:29 बजे से शाम 6:25 बजे तक है। आज का उपाय: आज सूर्य चालीसा का पाठ करें और ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य देव को जल चढ़ाएं।