Aaj Ka Panchang : गंगा दशहरा पर पुण्य लाभ का योग, जानें गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राहुकाल की सम्पूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 15, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, दशमी, गुरुवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 22, जिल्हिज 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जून 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 02:17 बजे तक, उपरान्त एकादशी तिथि प्रारम्भ।
हस्त नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 06:34 तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ होता है। सिद्धि योग प्रातः 09:14 तक, तदुपरांत व्यतिपात योग का प्रारम्भ। तैतिल करण अपराह्न 01:06 तक तदुपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि में संचार करेगा।
आज के व्रत-त्योहार श्री गंगा दशहरा पर्व (हरिद्वार आदि)।
सूर्योदय समय 5 जून 2025: प्रातः 5:22 बजे।
सूर्यास्त समय 5 जून 2025: सायं 7:16 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 5 जून 2025:
ब्रह्म मुहूर्त दोपहर 4:02 से 4:43 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:39 से 3:34 बजे तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11:59 से 12:40 बजे तक। गोधूलि काल सायं 7:15 से 7:35 बजे तक। रवि योग दिनभर रहेगा।