Samachar Nama
×

Aaj Ka Panchang : आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर बन रहे हैं अत्यंत शुभ योग, वायरल फुटेज में देखिये जानिए आज का राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त

Aaj Ka Panchang : आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर बन रहे हैं अत्यंत शुभ योग, वायरल फुटेज में देखिये जानिए आज का राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 06, शक संवत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 13, मुहर्रम 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जून 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 11:20 तक, उसके बाद तृतीया तिथि आरंभ।पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 07:22 तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग रात्रि 09:10 तक, तदनन्तर हर्षण योग का प्रारम्भ। कौलव करण प्रातः 11:20 तक, तदुपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि में संचार करेगा।

आज के व्रत-त्योहार एवं यात्रा-पर्व (श्री जगन्नाथ पुरी), 1447 हिजरी प्रारंभ।
सूर्योदय समय 27 जून 2025: प्रातः 5:25 बजे।
सूर्यास्त समय 27 जून 2025: सायं 7:22 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 27 जून 2025:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:05 बजे से सायं 4:45 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:44 बजे से सायं 3:39 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 12:04 बजे से 12:44 बजे तक। गोधूलि काल सायं 7:21 बजे से 7:42 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 जून 2025:
राहुकाल प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। गुलिक काल प्रातः 7:30 बजे से 9 बजे तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7:10 बजे से 8:54 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10:04 बजे से 11 बजे तक है।आज का उपाय: आज देवी लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं।

Share this story

Tags