Aaj Ka Panchang: आज ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि पर बन रहे हैं शुभ योग, जानें दिनभर के मुहूर्त और राहुकाल का पूरा विवरण

राष्ट्रीय मिति वैशाख 29, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 06, जिल्काद 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मई 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 9 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 06:12 बजे तक, उसके बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ। श्रवण नक्षत्र सायं 07:30 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग प्रातः 05:53 तक, तदनन्तर ब्रह्म योग प्रारम्भ। वणिज करण प्रातः 06:12 तक, तदुपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि में संचार करेगा।
19 मई 2025 को सूर्योदय का समय: प्रातः 5:28 बजे.
19 मई 2025 को सूर्यास्त का समय: शाम 7:07 बजे।
19 मई 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:05 बजे से 4:47 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:34 बजे से 3:29 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 11:57 बजे से 12:38 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:06 बजे से 7:27 बजे तक।
19 मई 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक रहेगा। यमगंडा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 5:28 बजे से 7:10 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12:45 से 1:40 बजे तक है। आज का उपाय: आज कम से कम दो बार शिव चालीसा का पाठ करें।