Samachar Nama
×

Aaj Ka Panchang: हरियाली तीज पर बन रहा शुभ योग, जानें पूजा का उत्तम मुहूर्त और राहुकाल समेत दिनभर का ज्योतिषीय विवरण

Aaj Ka Panchang: हरियाली तीज पर बन रहा शुभ योग, जानें पूजा का उत्तम मुहूर्त और राहुकाल समेत दिनभर का ज्योतिषीय विवरण

राष्ट्रीय मिति श्रावण 05, शक संवत् 1947, श्रावण शुक्ल, तृतीया, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 12, सफर 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जुलाई 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

तृतीया तिथि रात 10:43 बजे तक, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होती है। मघा नक्षत्र सायं 04:23 बजे तक, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारम्भ। वरीयान योग रात्रि 03 बजकर 13 मिनट तक उपरान्त परिधि योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 10:43 तक, तदनन्तर वणिज करण का प्रारम्भ। चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि में संचरण करेगा। आज के व्रत-त्योहार: मधुश्रवा-हरियाली, सिंघारा तीज, स्वर्णगौरी व्रत, गंडमूल, शाम 04:23 बजे तक।

सूर्योदय समय: 27 जुलाई 2025: प्रातः 5:39 बजे।
सूर्यास्त समय: 27 जुलाई 2025: सायं 7:15 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त: 27 जुलाई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:17 बजे से सायं 4:58 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:43 बजे से सायं 3:38 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:07 बजे से 12:49 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 7:15 बजे से सायं 7:36 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त: 27 जुलाई 2025:
राहुकाल सायं 4:30 बजे से सायं 6 बजे तक। गुलिक काल दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10:45 बजे से 12:27 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल शाम 5:27 बजे से 6:21 बजे तक है। आज का उपाय: आज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।

Share this story

Tags