Aaj Ka Panchang : सावन सोमवार और कामिका एकादशी का शुभ संयोग, विराल क्लिप में देखे दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 30, शक संवत् 1947, श्रावण कृष्ण एकादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 06, मुहर्रम 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 जुलाई 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 09:40 तक, उसके बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 09:07 बजे तक, उसके बाद मृगसिरा नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग सायं 07:39 तक, तदुपरान्त ध्रुव योग प्रारम्भ। बालव करण प्रातः 09:40 तक, तदनन्तर तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि में संचार करेगा।
आज के व्रत-त्योहार कामिका एकादशी व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय समय 21 जुलाई 2025: प्रातः 5:36 बजे।
सूर्यास्त समय 21 जुलाई 2025: सायं 7:18 बजे।
आज का शुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:14 बजे से सायं 4:55 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:44 बजे से 3:39 बजे तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:07 बजे से 12:48 बजे तक। गोधूलि काल सायं 7:17 बजे से 7:38 बजे तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2025:
राहु काल प्रातः 7:30 बजे से 9 बजे तक। गुलिक काल दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक। यमगंड प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक। अमृत काल प्रातः 9:02 बजे से 10:45 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल प्रातः 5:29 से 6:24 तक है। भद्रा काल प्रातः 5:36 से 12:12 तक है।आज का उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र का कम से कम दो बार पाठ करें और भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाएँ।

