Samachar Nama
×

इस साल कब से आरंभ हो रहे पितृपक्ष, जानिए महत्व और नियम

pitru paksha 2022 pitru paksha date importance and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में पितृपक्ष के दिनों को बेहद ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है इस दौरान पितरों की पूजा तर्पण और श्राद्ध कर्म करना अच्छा माना जाता है पंचांग के अनुसार भाद्रपद की पूर्णिमा और अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को पितृपक्ष कहा जाता है इस साल पितृपक्ष का आरंभ 10 सितंबर दिन शनिवार से हो रहा है और इसका समापन 25 सितंबर दिन रविवार को होगा, तो आज हम आपको पितृपक्ष से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

pitru paksha 2022 pitru paksha date importance and significance 

धार्मिक पुराणों के मुताबिक हर व्यक्ति को देवी देवताओं की की पूजा आराधना करने से पहले अपने पूर्वजों की पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से देवता प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं इसी कारण से हिंदू धर्म में बड़ों का सम्मान और मरणोपरांत पूजा की जाती है यह श्राद्ध पितृपक्ष में पड़ने वाली मृत्यु तिथि को किया जाता है और अगर तिथि का पता न हो तो अश्विन अमावस्या को पूजा की जा सकती है जिसे सर्व प्रभु अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है श्राद्ध के दिनों में तर्पण करके पूर्वजों का स्मरण करना अच्छा माना जाता है इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराया जाता है और दान भी किया जाता है ऐसा करने से पितर प्रसन्न होकर अपने वशजों पर कृपा और आशीर्वाद बरसाते हैं। 

pitru paksha 2022 pitru paksha date importance and significance 

जानिए पितृपक्ष का महत्व-   
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्वजों की तीन पीढि़यों की आत्माएं पितृलोक में निवास करती है जो स्वर्ग और पृथ्वी के बीच का स्थान माना गया है जो मृत्यु के देवता यम का होता है जो मरते हुए मनुष्य की आत्मा को पृथ्वी से पितृलोक की ओर लेकर जाते हैं वही जब अगली पीढ़ी का व्यक्ति मर जाता है तो पहली पीढ़ी स्वर्ग में जाती है और भगवान के साथ मिल जाती है इसलिए श्राद्ध का प्रसाद नहीं दिया जाता है

pitru paksha 2022 pitru paksha date importance and significance 

इस तरह पितृलोक में तीन पीढि़यों का ही श्राद्ध संस्कार दिया जाता है जिसमें यम की भूमिका सबसे अधिक मानी जाती है आपको बता दें कि पितृपक्ष की शुरुआत में सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर जाता है ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष से दौरान श्राद्ध कर्म करने से देवी देवताओं के साथ साथ पितरों की भी कृपा मिलती है और पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म करना सबसे उत्तम माना गया है। 

pitru paksha 2022 pitru paksha date importance and significance 

Share this story