Samachar Nama
×

धार्मिक और आध्यात्मिक तौर पर क्या है ब्रह्म मुहूर्त जागने के फायदे

what is brahma muhurta time importance and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म और शास्त्रों की माने तो सुबह यानी ब्रह्म मुहूर्त को सबसे अधिक लाभकारी और उत्तम बताया गया है मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य को करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है मानव की दिनचर्या सुबह जाने से ही आरंभ हो जाती है इसलिए सुबह जल्दी उठने को दिनचर्या क सबसे महत्वपूर्ण भाग बताया गया है वही प्राचीन परम्पराओं में सुबह उठने का समय भी तय किया गया है

what is brahma muhurta time importance and significance

धार्मिक व आध्यात्मिक तौर पर इसे ब्रह्म मुहूर्त यानी की रात्रि का अंतिम प्रहर या सूर्योदय से डेढ़ घंटे पहले का वक्त माना गया है स्वस्थ्य मन और सेहत के लिए रात्रि के समय जल्दी सोना और सुबह जल्दी जागने की बात कही गई है माना जाता है कि सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा जिससे व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं पड़ेगा। शास्त्र की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह जल्दी उठना किसी औषधि से कम नहीं होता है तो आज हम आपको इससे होने वाले लाभ गिना रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

what is brahma muhurta time importance and significance

सनातन धर्म और आध्यात्मिक तौर पर अगर देखा जाए तो ब्रह्म मुहूर्त में जागने को सबसे उचित बताया गया है तभी तो प्राचीन कल में ब्रह्म मुहूर्त में गुरुओं द्वारा अपने शिष्यों को वेदों और शास्त्रों का अध्ययन करवाया जाता था वही प्रसिद्ध साधक, विद्वान और दीर्घजीवी मनुष्य सूर्योदय के पूर्व यानी ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ही दैनिक कार्यों की शुरुआत करते थे वही ऋग्वेद में भी लिखा है कि जो मनुष्य सुबह जल्दी उठता है उसकी आयु में वृद्धि होती है

what is brahma muhurta time importance and significance

कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में तम और रजो गुण की मात्रा सबसे कम होती है और इस समय सत्वगुण का प्रभाव अधिक होता है ऐसे में इस मुहूर्त में बुरे मानसिक विचार भी सात्विक और शांत हो जाते हैं और मनुष्य सेहतमंद जीवन जीता है। वही आयुर्वेद की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में बहने वाली हवा चंद्रमा से प्राप्त अमृत कणों से युक्त होने के कारण मानव स्वास्थ्य के लिए अमृत तुल्य होती है यह वीर वायु कहलाती है ब्रह्म मुहूर्त जागने और भ्रमण करने से मानव शरीर में शक्ति का संचार होता है और व्यक्ति का शरीर कांतियुक्त हो जाता है। 

what is brahma muhurta time importance and significance

Share this story