सौभाग्य प्राप्ति के लिए गुरुवार को पहनें पीले रंग के वस्त्र, पूरी होगी हर मनोकामना
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन किसी न किसी विशेष भगवान की पूजा की जाती हैं और उसी हिसाब से दिन की बाकी जरूरी चीजें भी तय की जाती है सभी दिनों के बीच में गुरुवार का अपना ही महत्व है इस दिन भगवान विष्णु और साईं बाबा की उपासना कर उनके लिए व्रत रखा जाता हैं ज्योतिष में बृहस्पति को बेहद ही शुभ ग्रह माना गया है यह ग्रह आकार में दूसरे ग्रहों से बड़ा होता है और इसलिए कई बार इसे ग्रहों का गुरु भी कहा जाता है

गुरुवार के दिन लोग अपने गुरु की उपासना करते हैं ऐसी मान्यता है कि श्री विष्णु और साईं बाबा का प्रिय रंग पीला है सौभाग्य और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है पीले रंग के वस्त्रों के साथ ही इस दिन पीले रंग की धातु को पास रखना भी अच्छा माना जाता हे भगवान को भी पीले रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए।

गुरुवार को साईं बाबा का व्रत करने वाले अधिकतर उपासक उन्हें पीले रंग की खाने पीने की चीजों का भोग लगाते हैं और खुद भी एक समय पीले रंग की चीज ही खाते हैं इस दिन लोग आमतौर पर खिचड़ी का सेवन करना पसंद करते हैं श्री विष्णु को भी गुरुवार को पीले रंग का भोग लगाया जाता है

गुरुवार को बेसन के लड्डू, केले व आम जैसी पीली चीजों का भोग लगाना शुभ साबित होगा। हिंदू धर्म में शुभ कार्यों में पीले रंग का इस्तेमाल करना अच्छा और फलदायी माना गया है यह बृहस्पति का प्रधान रंग है और शक्ति का भी स्त्रोत है पीला रंग नकारात्म विचारों को दूर कर मन को शांत रखता है इस रंग के रुमाल का इस्तेमाल करना भी काफी फलदायक होता हैं। इसी तरह से हल्दी का तिल मन को सात्विक और शुद्ध रखता हैं।


