ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम होती है वही ज्योतिष में जातक की सभी समस्याओं के निवारण के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है किसी भी जातक के विवाह में हो रही देरी, या फिर किसी भी तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो ज्योतिषशास्त्र में इसके लिए विश्वावसु गंधर्व मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अगर किसी व्यक्ति के विवाह में दिक्कतें आ रही है रिश्ता बार बार टूट रहा है या फिर विवाह से जुड़ी किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो विश्वावसु गंधर्व मंत्र के जाप से आप बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। साथ ही अगर सात अंजुली जल का ये उपाय भी कर लेंगे। तो जल्द ही आपको आपकी मनपसंद जीवनसाथी भी मिल जाएगी।
जानिए विश्वावसु गंधर्व मंत्र—
मंत्र जाप— ॐ क्लीम् विश्वावसु गंधर्व कन्यानामधिपति। सुवर्णा सालंकारा कन्यां देहि मे देव
मंत्र जाप— ॐ विश्वावसुर्नामगं धर्वो कन्यानामधिपतिः. स्वरूपां सालंकृतां कन्या देहि मे नमस्तस्मै॥ विश्वावस्वे स्वाहा॥’
मंत्र जाप— पानीयस्यान्जलीन सप्त दत्वा, विद्यामिमां जपेत्. सालंकारां वरां कन्यां, लभते मास मात्रतः॥
ॐ विश्वावसु गंधर्व कन्यानामधिपति. सुवर्णा सालंकारा कन्यां देहि मे देव॥
जानिए मंत्र जाप की विधि—
विश्वावसु गंधर्व मंत्र का जाप करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद सात अंजुली जल विश्वावसु गंधर्व को अर्पित कर 108 बार ऊपर बताए मंत्र का जाप करें सुबह की तरह शाम के समय भी इस मंत्र का एक माला जाप करें।

मंत्र जाप में रखें इन बातों का ध्यान—
इस मंत्र जाप को करते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इसे बिल्कुल गुप्त तरीके से करें तभी ये उपाय सफल हो पाता है और इसका पूर्ण लाभ मिलता है सुबह के अलावा इस मंत्र का जाप इसी विधि से शाम के समय भी किया जाता है। इस मंत्र का जाप करते वक्त केवल परिवार के सदस्यों को ही इस बात की खबर होनी चाहिए बाहरी लोगों को इस बारे में बिल्कुल पता नहीं होना चाहिए। मानयता है कि एक महीने तक लगातार इस मंत्र का जाप करने और उपाय करने से जल्द ही आपको आपकी पसंद की लड़की मिल सकती है।


