Samachar Nama
×

25 सितंबर को है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं

sarva pitru amavasya 2022 date shubh muhurta know what to do and what not to do on amavasya 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को खास माना जाता है वही 10 सितंबर से पितृपक्ष का आरंभ हो चुका है इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद कर उनका श्राद्ध व तर्पण करते हैं माना जाता है कि साल के ये 16 दिन पितरों को समर्पित होते हैं इस दौरान पूजा पाठ और श्राद्ध कर्म करने से पूर्वज प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं इस बार पितृपक्ष का समापन 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर हो रहा है

sarva pitru amavasya 2022 date shubh muhurta know what to do and what not to do on amavasya 

वही अश्विन मास में पड़ने वाली अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या और महालय अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है इस दिन लोग अपने पितरें के नाम से पिंडदान, तर्पण और दान आदि करते हैं इसी दिन पितरों की विदाई की जाती है और इसी के बाद से पितृपक्ष का समापन हो जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा सर्वपितृ अमावस्या के दिन किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है और किन कार्यों को गलती से भी नहीं करना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

sarva pitru amavasya 2022 date shubh muhurta know what to do and what not to do on amavasya 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों को विदाई देने, विशेष तरह की पूजा करने और नियमों का पालन करने से पितर देव प्रसनन होकर अपने लोक वापस चले जाते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं 

जानिए सर्वपितृ अमावस्या की तिथि और मुहूर्त-
हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार इस बार सर्वपितृ अमावस्या 25 सितंबर दिन रविवार को पड़ रही है इस तिथि का आरंभ सुबह 3 बजकर 11 मिनट से हो रहा है और इसका समापन 26 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 3 बजकर 22 मिनट को होगा। ऐसे में 25 सितंबर दिन रविवार को पितरों को विदाई देना उत्तम माना जाता है इस दिन पूजा पाठ व श्राद्ध कर्म करने से पितृदोषों से मुक्ति मिलती है। 

sarva pitru amavasya 2022 date shubh muhurta know what to do and what not to do on amavasya 

जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं-
आपको बता दें कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करना जरूरी माा जाता है इस दिन घर आए किसी भी गरीब या फिर जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए बल्कि उसे कुछ धन, अन्न व वस्त्रों का दान करना चाहिए ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं मान्यता है कि इस दौरान पितर किसी भी रूप में अपने वंशजों के घर आते हैं इसलिए इस दिन किसी का अपमान न करें और ना ही खाली हाथ किसी को भेंजें। इस दिन मांस मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से जातक पर पितृदोष लगता है। 
sarva pitru amavasya 2022 date shubh muhurta know what to do and what not to do on amavasya 

Share this story