Samachar Nama
×

आज शाम की पूजा में पढ़ें बजरंग बाण का पाठ, हनुमान जी की मिलेगी कृपा

 Read Bajrang baan path on Tuesday importance and benefits

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा अर्चना को समर्पित है वही मंगलवार का दिन पवनपुत्र श्री हनुमान की पूजा के लिए बेहद ही खास माना जाता है मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा पाठ करने के साथ अगर बजरंग बाण का पाठ किया जाए तो भगवान प्रसन्न हो जाते हैं

 Read Bajrang baan path on Tuesday importance and benefits

भय से मुक्ति और भगवान हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भक्त मंगलवार की शाम को किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर भगवान की पूरे मन से पूजा अर्चना करे और फिर बजरंगबाण का पाठ करें। इसके पाठ से जातक कों कई तरह के लाभ मिलते हैं और हनुमान कृपा से भक्तों के सभी कष्टों का भी निवारण होता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है बजरंग बाण का संपूर्ण पाठ, तो आइए जानते हैं। 

 Read Bajrang baan path on Tuesday importance and benefits

बजरंग बाण का पाठ-
 दोहा 

ष्निश्चय प्रेम प्रतीति तेए बिनय करैं सनमान।

ष्तेहि के कारज सकल शुभए सिद्ध करैं हनुमान॥

चौपाई

जय हनुमन्त सन्त हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी।।

जन के काज विलम्ब न कीजै। आतुर दौरि महासुख दीजै।।

जैसे कूदि सिन्धु महि पारा। सुरसा बदन पैठि विस्तारा।।

आगे जाई लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुर लोका।।

जाय विभीषण को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा।।

बाग़ उजारि सिन्धु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा।।

अक्षयकुमार को मारि संहारा। लूम लपेट लंक को जारा।।

लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर में भई।।

अब विलम्ब केहि कारण स्वामी। कृपा करहु उर अन्तर्यामी।।

जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता। आतुर होय दुख हरहु निपाता।।

जै गिरिधर जै जै सुखसागर। सुर समूह समरथ भटनागर।।

ॐ हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहिंं मारु बज्र की कीले।।

गदा बज्र लै बैरिहिं मारो। महाराज प्रभु दास उबारो।।

ऊँकार हुंकार प्रभु धावो। बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो।।

ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं हनुमंत कपीसा। ऊँ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा।।

सत्य होहु हरि शपथ पाय के। रामदूत धरु मारु जाय के।।

 Read Bajrang baan path on Tuesday importance and benefits

जय जय जय हनुमन्त अगाधा। दुःख पावत जन केहि अपराधा।।

पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत हौं दास तुम्हारा।।

वन उपवनए मग गिरिगृह माहीं। तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं।।

पांय परों कर ज़ोरि मनावौं। यहि अवसर अब केहि गोहरावौं।।

जय अंजनिकुमार बलवन्ता। शंकरसुवन वीर हनुमन्ता।।

बदन कराल काल कुल घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक।।

भूत प्रेत पिशाच निशाचर। अग्नि बेताल काल मारी मर।।

इन्हें मारु तोहिं शपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की।।

जनकसुता हरिदास कहावौ। ताकी शपथ विलम्ब न लावो।।

जय जय जय धुनि होत अकाशा। सुमिरत होत दुसह दुःख नाशा।।

चरण शरण कर ज़ोरि मनावौ। यहि अवसर अब केहि गोहरावौं।।

उठु उठु चलु तोहि राम दुहाई। पांय परों कर ज़ोरि मनाई।।

ॐ चं चं चं चं चपत चलंता। ऊँ हनु हनु हनु हनु हनुमन्ता।।

ऊँ हँ हँ हांक देत कपि चंचल। ऊँ सं सं सहमि पराने खल दल।।

अपने जन को तुरत उबारो। सुमिरत होय आनन्द हमारो।।

यह बजरंग बाण जेहि मारै। ताहि कहो फिर कौन उबारै।।

पाठ करै बजरंग बाण की। हनुमत रक्षा करै प्राण की।।

यह बजरंग बाण जो जापै। ताते भूत प्रेत सब काँपै।।

धूप देय अरु जपै हमेशा। ताके तन नहिं रहै कलेशा।।

ष्दोहा
 प्रेम प्रतीतहि कपि भजैए सदा धरैं उर ध्यान।

 तेहि के कारज सकल शुभए सिद्घ करैं हनुमान।।

 Read Bajrang baan path on Tuesday importance and benefits

Share this story