Samachar Nama
×

शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पहनें इस रंग के परिधान और करें इन चीजों का दान

Best remedies for shani dev on saturday

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है इसी के हिसाब से उस दिन का अपना महत्व होता है शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है मान्यता है कि जिन लोगों से शनि देव रुष्ट हो जाएं, वे जीवनभर दुखों से उबर नहीं पाते और उनकी संतानें भी इसका संताप भोगती रहती है ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय है अगर आप इन उपायों को जान जाएंगे तो जीवन में कभी भी दुख और दरिद्रता आपके पास भी नहीं फटकेगी, तो आइए जानते हैं। 

Best remedies for shani dev on saturday

अगर शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार को काले रंग के वस्त्र पहनें इसमें काले रंग की शर्ट या काले रंग की पैंट शामिल हो सकती है महिलाएं भी काला सूट या सलवार पहन सकती है अगर कुछ भी काला कपड़ा न मिले तो जेब में काले रंग का रुमाल रख सकते हैं शनिवार को काले रंग का परिधान पहनने वाले जातकों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उन पर खूब कृपा बरसाते है शनिदेव के अलावा किसी भी भगवान की पूजा में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

Best remedies for shani dev on saturday

शनिदेव की पूजा करते वक्त काले तिल, काला चना और लोहे की चीजें अर्पित किया जाता है इसके साथ ही शनिवार को काले रंग की वस्तुएं जरूरतमंदों को दान करने का विधान है इनमें काले तिल, काली उड़द या सरसों का तेल भी शामिल हो सकता है शनि देव की पूजा के दौरान साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए ऐसा नहीं करने पर शनिदेव नाराज भी हो सकते हैं। 

Best remedies for shani dev on saturday

इस बात का ख्याल रखें कि शनिदेव की पूजा के दौरान तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल न करेंं तांबा सूर्य की धातु का बना होता है जिसका उपयोग करने पर शनिदेव नाराज हो सकते हैं इसके अलावा शनिदेव की पूजा में भूलकर भी लाल रंग का कुछ न चढ़ाएं इसकी वजह ये है कि लाल रंग खुशी और उल्लास का प्रतीक माना जाता है जबकि शनिदेव क्रोध के प्रतीक हैं जिन्हें काल रंग के अलावा दूसरा रंग पसंद नहीं आता है। 

Best remedies for shani dev on saturday

Share this story