Samachar Nama
×

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर देंगी अपार धन संपदा

Chandra graham 2022 date time upay to get money and maa laxmi blessings lunar eclipse remedies 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र और हिंदू धर्म में ग्रहण को खास माना गया है वही साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। वरना सूतक काल में कई काम करने की मनाही होती है वरना ग्रहण का नकारात्मक असर जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है मगर चंद्र ग्रहण मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अच्छा मौका भी है अगर इस दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Chandra graham 2022 date time upay to get money and maa laxmi blessings lunar eclipse remedies 

चंद्र ग्रहण लगने से पहले स्नान करके पीले वस्त्र धारण करें फिर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। एक थाली में केसर से स्वास्तिक या ऊं बनाकर उसे चौकी पर रखें। फिर इस पर महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें इसके बाद एक अन्य थाली में शंख स्थापित करें। शंख में केसर से रंगे एक मुट्ठी चावल डालें।

Chandra graham 2022 date time upay to get money and maa laxmi blessings lunar eclipse remedies 

घी का एक दीपक जलाएं और फिर स्फटिक की माला से 'सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनी. मंत्र पुते सदा देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते' मंत्र का जाप करें। चंद्र ग्रहण जब समाप्त हो जाए तो इस पूरी सामग्री को नदी या तालाब या बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और धन प्राप्ति कराता है। 

Chandra graham 2022 date time upay to get money and maa laxmi blessings lunar eclipse remedies 

जानिए चंद्र ग्रहण का समय—
16 मई का चंद्र ग्रहण भारत में सुबह 8:59 बजे से 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप और अफ्रीफा के कुछ हिस्सों के अलावा दक्षिण अमेरिका व उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। 
 
Chandra graham 2022 date time upay to get money and maa laxmi blessings lunar eclipse remedies 

Share this story