ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, वैभव, सुख समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा आराधना को समर्पित होता है इस दिन देवी मां की विधिवत पूजा की जाती है शुक्रवार के दिन माता की पूजा अर्चना करना श्रेष्ठ माना गया है मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से लक्ष्मी जी की आराधना करने और मंत्र जाप आदि से माता प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है वही इतना ही नहीं ये भी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है

वही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का व्रत करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है साथ ही व्यक्ति की धन संपत्ति में भी वृद्धि होने लगती है, तो आज हम आपको माता लक्ष्मी के कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्रों के बारे में बता रहे हैं जिनका जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मां लक्ष्मी का मंत्र जाप।

लक्ष्मी जी का बीज मंत्र—
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
धन वैभव की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना लाभदायी होता है।
धन प्राप्ति मंत्र जाप—
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
धन संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए आप इस चमत्कारी मंत्र का जाप कर सकते हैं।
श्री लक्ष्मी महामंत्र:
ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और यश की प्राप्ति होती है इसे महालक्ष्मी मंत्र के नाम से जाना जाता है इसका जाप शुक्रवार को 108 बार करें जाप करते वक्त तिल के तेल का दीपक जलाना लाभदायक होता है।

सर्व मनोकामना पूर्ति लक्ष्मी मंत्र:
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।
ये मंत्र कामना पूर्ति लिए खास होता है, इस मंत्र का जाप करने और देवी को कमल या गुलाबी रंग के पुष्प अर्पित करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है।
सुख समृद्धि प्राप्ति का मंत्र—
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥
इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।


