Samachar Nama
×

आज से 107 दिन 5 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर से महालाभ
 

आज से 107 दिन 5 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर से महालाभ

शनि से हाल ही में नक्षत्र बदला है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन 5 राशियों के लिए शुभ होगा। उनके अनुसार वृषभ राशि, मिथुन राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि वालों पर शनिदेव की कृपा अगले 107 दिन बरसने वाली है।

आज 24 अक्टूबर है और इसी महीने 9 अक्टूबर की शाम को ही न्याय और कर्मफल देवता शनि ने नक्षत्र बदलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि की बदलती चाल और स्थिति को बहुत ही खास माना जाता है जिसका असर हर किसी की जिंदगी पर पड़ता है। शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में हैं और आज से अगले 107 दिन इसी नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं।

वृषभ राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

पंडित जी के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए शनि की बदली स्थिति नौकरी में राहत लेकर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। या फिर कोई ऐसा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे करियर में ग्रोथ तय है। बिजनेस से जुड़े लोगों को इस बीच नए मौके मिल सकते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बस ईमानदारी से मेहनत करते रहना होगा।

मिथुन राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

शनि के चलते मिथुन राशि वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से जो भी काम अटके हुए हैं उनमें तेजी आएगी। प्रोफेशनल लाइफ में सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस वालों को लाभ मिलने के योग हैं। बस पैसों से जुड़े फैसले लेने में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। हर एक फैसला सोच-समझकर ही लें।

तुला राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

तुला राशि वालों के लिए भी शनि नक्षत्र गोचर राहत भरा समय ले आया है। नौकरी-बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रमोशन के इंतजार में हैं उन्हें इस दौरान अच्छी न्यूज मिल सकती है। सीनियर्स के सपोर्ट से काम बनता जाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। बस अपने खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर रखें।

मकर राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मकर राशि वालों को भी अच्छा रिजल्ट मिलने वाला है। नौकरी करने वालों को अपने काम से पहचान मिलेगी। काम आगे बढ़ेगा। बिजनेस वाले कोई नई डील पूरी होने से खुश होंगे। वहीं पुराने किसी इन्वेस्टमेंट से अच्छा फायदा मिल सकता है। पैसों का लाभ कहीं से मिलने की संभावना है। ऐसे में आर्थिक मजबूती मिलेगी। इस दौरान रिश्ते भी मजबूत होंगे।

कुंभ राशि पर शनि गोचर का असर कैसा होगा?

कुंभ राशि वालों के लिए अगले 107 दिन काफी अहम होंगे। धीरे-धीरे सिचुएशन बदलती जाएगी और हर चीज फेवर में होगी। भाग्य का साथ पूरा मिलने वाला है। कोई ऐसा नया मौका मिल सकता है जिससे करियर की सारी दिक्कतें सॉल्व होने वाली है। हालांकि इस चीज में समय लग सकता है लेकिन मेहनत का फल शनि जरूर देंगे। चीजों में देरी हो तो धैर्य से बस मेहनत करते जाएं।

Share this story

Tags