×

इथियोपिया में सामने आए Kovid-19 के 1,161 नए मामले

 
इथियोपिया में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,161 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार की शाम तक देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,61,974 हो चुकी थी। इसी अवधि में 5 मौतें होने के बाद मरने वालों का आंकड़ा 2,391 पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इस पूर्वी अफ्रीकी देश में 364 लोग ठीक हुए। इसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,36,443 हो गई है। इथियोपिया में अभी लगभग 23,138 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 398 की स्थिति गंभीर है।
बता दें कि अफ्रीका का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश इथियोपिया है और अब तक पूर्वी अफ्रीका क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोविड मामले दर्ज कर चुका है। अफ्रीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के नए आंकड़ों के मुताबिक इथियोपिया के कोविड मामलों की संख्या अफ्रीकी महाद्वीप के कुल मामलों की करीब 4 प्रतिशत है।
इथियोपियाई सरकार जनता से लगातार आग्रह कर रही है कि वह इस घातक वायरस से बचने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएं। यहां अब तक कोरोनावायरस के 21,52,739 टेस्ट हो चुके हैं।
न्यूज सत्रोत आईएएनएस