वर्ष 2023 Chongquanchun मंच उद्घाटित
इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स के अध्यक्ष सेफर रहमान ने कहा कि दुनिया जलवायु परिवर्तन जैसी नई चुनौतियों का सामना कर रही है। चीन के समर्थन में इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स ने अनवरत विकास के लिए स्वच्छ ऊर्जा का समाधान पेश किया। चीन विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग में और अधिक योगदान करेगा। वल्र्ड फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष जोस विएरा ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन ने पूरी दुनिया में इंजीनियरिंग विकास बढ़ाने में बड़ा योगदान किया और तकनीकी नवाचार व इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। चीन के योगदान से विश्व आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाया जाएगा। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ साइंस पार्क्स एंड एरियाज ऑफ इनोवेशन के सीईओ एब्बा लंड ने कहा कि अनवरत भविष्य साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। हम चीन के साथ सहयोग और संपर्क मजबूत करने की प्रतीक्षा में हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एएनएम