×

पाक-अफगान टकराव चरम पर! तालिबान ने जारी किया एयर स्ट्राइक का वीडियो, देखे कैसे पाक मिलिट्री बेस बने निशाना 

 

अफ़गानिस्तान ने ड्रोन हमलों से पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। तालिबान ने सुसाइड ड्रोन से पाकिस्तान में कई मिलिट्री बेस तबाह कर दिए हैं। तालिबान की लीडरशिप वाली अफ़गानिस्तान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने पाकिस्तानी ठिकानों पर इन ड्रोन हमलों का फुटेज जारी किया है। फुटेज में हमले साफ़ देखे जा सकते हैं।

पाकिस्तान के अहम मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया गया

तालिबान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने हमलों को "सफल" बताया है और दावा किया है कि पाकिस्तान के अहम मिलिट्री बेस, कमांड सेंटर और जगहों को भारी नुकसान हुआ है। हमलों के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो में धमाके, आग की लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा है। यह कार्रवाई काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे अफ़गान शहरों पर पाकिस्तान के बड़े एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई है। पाकिस्तान ने इन हमलों को "ऑपरेशन राइटियस फ्यूरी" नाम दिया और दावा किया कि उसने 22 अफ़गान मिलिट्री ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें 274 तालिबान अधिकारी और लड़ाके मारे गए। पाकिस्तान ने "खुली जंग" का ऐलान कर दिया है।