×

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, वीडियो में देंखे अमेरिकी नौसेना ने ईरानी मालवाहक जहाज को कब्जे में लिया

 

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी नौसेना ने ईरान के एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहा था।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि “टूस्का” नामक यह जहाज लगातार चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहा था। ट्रम्प के अनुसार, जहाज की गतिविधियां संदिग्ध थीं, जिसके बाद अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने उसे रोकने की कार्रवाई की। इसके बाद अमेरिकी मरीन ने जहाज पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Vf9arTZSr7Q?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Vf9arTZSr7Q/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि इस समय जहाज पूरी तरह अमेरिकी नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि इसके अंदर क्या सामग्री मौजूद है और इसका वास्तविक उद्देश्य क्या था। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के इस कदम को सख्ती से खारिज किया है। ईरान के हजरत खातम अल-अनबिया सैन्य मुख्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका ने सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है। ईरानी सेना के अनुसार, अमेरिकी बलों ने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर फायरिंग भी की, जिससे उसके नेविगेशन सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा है।ईरान ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा बन सकती हैं। तेहरान ने यह भी संकेत दिया है कि वह इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो यह समुद्री क्षेत्र में बड़े संकट का कारण बन सकती है। फिलहाल, दोनों देशों की ओर से बयानबाजी जारी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।