×

अमेरिका ने ईरान पर नौवीं रात भी किए हमले: मिसाइल फील्ड और सैन्य ठिकाने बने निशाना, वीडियो में जाने अमेरिकी सैनिक की मौत

 

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने सोमवार रात लगातार नौवीं बार ईरान पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, इन हमलों में ईरान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स शामिल हैं।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और मिसाइल व ड्रोन हमलों की क्षमता को सीमित करना है। हमले के बाद उत्तर-पश्चिमी ईरान के तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर सामने आई है।.

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sQ9uSwX4eWg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sQ9uSwX4eWg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तबरीज मिसाइल परिसर में लगी आग

स्थानीय लोगों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के बाद तबरीज स्थित मिसाइल परिसर में भीषण आग भड़क उठी। यह मिसाइल फील्ड ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स के नियंत्रण में बताया जाता है।हालांकि, ईरान की ओर से इन हमलों और नुकसान को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अमेरिका लगातार दावा कर रहा है कि उसके हमले ईरान की सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं।

उत्तरी इराक में अमेरिकी सैनिक की मौत

इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक अन्य घटना की जानकारी दी है। CENTCOM के अनुसार, उत्तरी इराक में एक बिना फटे ईरानी ड्रोन को नष्ट करने के अभियान के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सैनिक घायल हुआ है। घायल सैनिक का इलाज जारी है।इस घटना के बाद इस संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। अमेरिकी सेना ने अपने जवानों की मौत की पुष्टि करते हुए घटना की जांच की बात कही है।

लगातार बढ़ रहा सैन्य टकराव

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब लगातार कई दिनों से चल रहा है। दोनों देशों के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका जहां ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की बात कह रहा है, वहीं ईरान भी कई बार जवाबी कार्रवाई का दावा कर चुका है।विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है। पश्चिम एशिया में पहले से मौजूद अस्थिरता के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता टकराव वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय बना हुआ है।फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच संघर्ष और तेज होता है या फिर किसी कूटनीतिक समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए जाते हैं।