☰
×

ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजराइल? वीडियो में जाने दक्षिणी इजराइल में उतरे 10 से ज्यादा अमेरिकी सैन्य विमान, ट्रम्प ने कमांडर से की मुलाकात

 

अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में 10 से ज्यादा अमेरिकी सैन्य मालवाहक विमान दक्षिणी इजराइल के एयरबेस पर उतरे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर से मुलाकात की। इस बैठक में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर चर्चा हुई।वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एडमिरल ब्रैड कूपर ने राष्ट्रपति ट्रम्प को ईरान पर संभावित सैन्य हमले के विकल्पों की जानकारी दी। बैठक में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन भी मौजूद थे।

ईरान के ऊर्जा और परमाणु ठिकाने हो सकते हैं निशाने पर

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cP6HOlfSEVE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cP6HOlfSEVE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई करने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। दोनों देश 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद सीमित लेकिन तेज सैन्य अभियान शुरू करने की योजना बना सकते हैं।इस संभावित कार्रवाई में ईरान के ऊर्जा ठिकानों, परमाणु केंद्रों और मिसाइलों के भंडार को निशाना बनाया जा सकता है। इसके अलावा ईरान के ड्रोन भंडार पर भी हमले की योजना पर विचार किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजराइल ऐसी सैन्य कार्रवाई के विकल्प तलाश रहे हैं, जिससे कम समय में ईरान की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाया जा सके।

दक्षिणी इजराइल में अमेरिकी सैन्य विमानों की हलचल

पिछले एक सप्ताह में 10 से ज्यादा अमेरिकी सैन्य मालवाहक विमानों का दक्षिणी इजराइल के एयरबेस पर उतरना क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों की ओर संकेत करता है। हालांकि, इन विमानों के जरिए किस तरह का सैन्य सामान पहुंचाया गया है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ने और शीर्ष सैन्य अधिकारियों की ट्रम्प से मुलाकात के बीच ईरान को लेकर संभावित कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं।

ट्रम्प सैन्य कार्रवाई टालने का फैसला भी ले सकते हैं

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प अभी सैन्य कार्रवाई नहीं करने का फैसला ले सकते हैं। यानी ईरान पर हमले के विकल्पों पर चर्चा होने के बावजूद अंतिम निर्णय अभी स्पष्ट नहीं है।अमेरिका और इजराइल की ओर से संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में ट्रम्प प्रशासन का रुख और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां महत्वपूर्ण रहेंगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका और इजराइल वास्तव में हमला करेंगे या सैन्य विकल्पों पर विचार तक ही सीमित रहेंगे।