×

ट्रंप-ज़ेलेन्स्की मुलाकात से पहले कीव में हड़कंप, रूस ने मिसाइलें और ड्रोन से मचाई तबाही 

 

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ युद्ध अब 46 महीने पूरे कर चुका है। युद्ध की शुरुआत में माना जा रहा था कि रूसी सेना कुछ ही दिनों में जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार अंतरराष्ट्रीय समर्थन के कारण यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने टिकी हुई है। इस युद्ध में यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। युद्ध में रूसी सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस युद्ध को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, और इसी सिलसिले में इस वीकेंड पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की उनसे मिलने वाले हैं। इस मुलाकात से पहले ही रूसी सेना ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर दिया है।

रूस ने कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया
रूसी सेना ने देर रात कीव पर कई हमले किए। रूसी सेना ने कई घंटों तक मिसाइलों और ड्रोन से कीव पर हमला किया, जिससे कई इलाकों में धमाके हुए। इसके बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने पूरे देश में हवाई हमले का अलर्ट जारी कर दिया। लोगों को इस दौरान शेल्टर में रहने की सलाह दी गई।

कितना नुकसान हुआ?
रूसी हमलों से हुए नुकसान के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि रूस की मिसाइलों और ड्रोन से कीव में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। रूसी हमलों में लोगों के हताहत होने की भी खबरें हैं, लेकिन अभी तक आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है।