×

ट्रम्प का चुनावी दांव: रिपब्लिकन जीते तो हर अमेरिकी वयस्क को मिलेंगे 5000 डॉलर, वीडियो में जाने खर्च होगा 1.35 ट्रिलियन डॉलर

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आगामी मिडटर्म चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रम्प ने कहा है कि अगर नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) और सीनेट दोनों में अपना बहुमत बरकरार रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर (करीब 4.76 लाख रुपए) दिए जाएंगे। ट्रम्प ने इसे “ट्रम्प डिविडेंड” नाम दिया है।डलास में आयोजित रिपब्लिकन कन्वेंशन में ट्रम्प ने कहा कि यह भुगतान अमेरिका की आर्थिक मजबूती और सफलता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने इसकी तुलना किसी सफल कंपनी की ओर से अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले डिविडेंड से की।

अमेरिका में खर्च करने की होगी शर्त

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/YkmFpxyG0Ts?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YkmFpxyG0Ts/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ट्रम्प ने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल केवल अमेरिका के अंदर ही करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह पैसा किस फंड से आएगा, किन लोगों को मिलेगा और भुगतान की प्रक्रिया क्या होगी।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना को लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत पड़ सकती है। आर्थिक विशेषज्ञों ने इसकी लागत और वित्तीय प्रभाव को लेकर सवाल उठाए हैं।

1.35 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है खर्च

अमेरिका में करीब 26.98 करोड़ वयस्क हैं। अगर हर वयस्क को 5000 डॉलर दिए जाते हैं तो कुल खर्च लगभग 1.35 ट्रिलियन डॉलर (करीब 128.25 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच सकता है।यह रकम पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था से कई गुना ज्यादा है। विश्व बैंक के 2025 के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की GDP करीब 407.3 अरब डॉलर (लगभग 38.69 लाख करोड़ रुपए) है। यानी ट्रम्प की प्रस्तावित योजना का खर्च पाकिस्तान की GDP से करीब 3.3 गुना अधिक बैठता है।

फंडिंग को लेकर उठे सवाल

ट्रम्प ने इस योजना के लिए वित्तीय स्रोत की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इससे पहले भी वह टैरिफ से होने वाली आय के आधार पर नागरिकों को भुगतान की बात कर चुके हैं। आलोचकों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि जुटाना अमेरिका के बजट और राष्ट्रीय कर्ज पर दबाव डाल सकता है।वहीं, ट्रम्प समर्थकों का दावा है कि यह योजना अमेरिका की आर्थिक वृद्धि का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाने का तरीका है।

मिडटर्म चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश

ट्रम्प का यह ऐलान ऐसे समय आया है जब रिपब्लिकन पार्टी नवंबर के मिडटर्म चुनाव की तैयारी कर रही है। इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों पर नियंत्रण बनाए रखना पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 5000 डॉलर का वादा सीधे मतदाताओं को आर्थिक लाभ से जोड़ने की रणनीति है। हालांकि, इसकी व्यवहारिकता, कानूनी प्रक्रिया और वित्तीय व्यवस्था को लेकर अभी कई सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं।