×

Trump vs Meloni: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के बयान पर जताई कड़ी नाराजगी, कहा- ‘शर्मनाक’

 

फ्रांस में हुए G-7 समिट के खत्म होने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत सभी देशों के नेता अपने-अपने देश लौट गए हैं। जब दुनिया का ध्यान G-7 समिट पर था, तब पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भी समिट के लिए फ्रांस पहुंचीं, जहां उन्होंने पीएम मोदी, ट्रंप और दुनिया के अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस इवेंट के दौरान एक घटना हुई जिस पर डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया, और अब पीएम मेलोनी ने उनकी टिप्पणी पर नाराजगी जताई है।

आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी अपने बयानों से दुनिया के नेताओं को नाराज कर चुके हैं। इस बार उनकी टिप्पणी का निशाना पीएम जियोर्जिया मेलोनी थीं, लेकिन इटली की नेता के साथ टकराव उन पर ही उल्टा पड़ गया। ट्रंप ने एक ऐसी टिप्पणी की जिससे मेलोनी नाराज हो गईं और उन्होंने उनसे कहा कि उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने दावा किया कि जियोर्जिया मेलोनी ने G-7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा था। मेलोनी ने अब इंस्टाग्राम पर इस दावे का जवाब दिया है।