×

ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को बताया ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’, वीडियो में ईरान बोला- जल्द समझ आएगा यहां अमेरिका का कोई अधिकार नहीं

 

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक और बड़ा दावा किया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक मैप पोस्ट किया, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्र को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताया गया। मैप में ईरान, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के हिस्से भी दिखाई दे रहे हैं। ट्रम्प के इस पोस्ट के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने ट्रम्प के दावे को खारिज करते हुए इसे गलतफहमी बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रम्प को जल्द ही समझ आ जाएगा कि होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कोई अधिकार नहीं है। गरीबाबादी ने सोशल मीडिया पर ट्रम्प के दावे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि इस तरह की धारणा वास्तविकता से परे है।

ट्रम्प ने मैप में क्या दिखाया

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6o18QJ3wEXY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6o18QJ3wEXY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ट्रम्प ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर जो ग्राफिक साझा किया, उसके ऊपर ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ लिखा था। इसमें होर्मुज स्ट्रेट के साथ आसपास का समुद्री इलाका दिखाया गया है। यह क्षेत्र ईरान और ओमान के बीच स्थित है और फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है।ट्रम्प पहले भी होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण को लेकर बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका का इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर ‘पूर्ण नियंत्रण’ है।अब मैप पोस्ट किए जाने के बाद इस दावे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। खास तौर पर इसलिए क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है और यहां से बड़ी मात्रा में तेल तथा गैस का परिवहन होता है।

ईरान ने ट्रम्प के दावे को किया खारिज

ईरान ने ट्रम्प के दावे को सीधे तौर पर खारिज कर दिया है। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने संकेत दिया कि केवल किसी नक्शे में किसी क्षेत्र को अमेरिकी इलाका दिखाने से उस पर अमेरिका का कानूनी अधिकार स्थापित नहीं हो जाता।ईरान पहले से ही होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका के साथ टकराव की स्थिति में है। तेहरान का कहना है कि समुद्री मार्ग को खोलने के लिए अमेरिका को पहले जून में हुए अंतरिम समझौते की शर्तें पूरी करनी होंगी। इनमें अमेरिकी नाकाबंदी हटाना और ईरान पर लगाए गए तेल प्रतिबंधों में राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय कानून में क्या है स्थिति

होर्मुज स्ट्रेट किसी एक देश की निजी संपत्ति नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के तहत ऐसे अंतरराष्ट्रीय नौवहन वाले जलडमरूमध्य से जहाजों के गुजरने के अधिकार को मान्यता दी जाती है।यही वजह है कि किसी एक देश की ओर से केवल राजनीतिक बयान या सोशल मीडिया पर नक्शा जारी करने से समुद्री मार्ग पर संप्रभु अधिकार स्थापित नहीं हो जाता। ट्रम्प का मैप फिलहाल एक राजनीतिक और रणनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, न कि ऐसा कदम जिससे अमेरिका को तत्काल कोई कानूनी क्षेत्रीय अधिकार मिल गया हो।

बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान तनाव

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रम्प और ईरान के बीच बयानबाजी ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच तनाव पहले से काफी बढ़ा हुआ है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका की शर्तें पूरी होने तक स्ट्रेट को बंद रखेगा, जबकि ट्रम्प लगातार इस समुद्री मार्ग को खोलने की मांग कर रहे हैं।ऐसे में ट्रम्प का ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ वाला नक्शा दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है। अगर होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही लंबे समय तक प्रभावित रहती है, तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और ऊर्जा कीमतों पर भी पड़ सकता है।