×

फ्रांस में 117 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, फुटेज में देंखे गर्भवती महिला भी जख्मी

 

फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सोमवार देर रात तेज रफ्तार टॉरनेडो ने भारी तबाही मचा दी। करीब 117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए इस तूफान के कारण 41 लोग घायल हो गए, जबकि सैकड़ों घरों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा प्रभावित पोमास गांव रहा, जहां करीब 300 घरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। कई मकानों की छतें पूरी तरह उड़ गईं, जबकि कई जगहों पर मलबा सड़कों पर फैल गया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोमास गांव की आबादी करीब 1,000 है। तूफान के दौरान गांव में हालात बेहद खराब हो गए। तेज हवाओं के कारण घरों की छतों के अलावा बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

41 लोग घायल, 15 अस्पताल में भर्ती

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/ObBmoVxvslg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ObBmoVxvslg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार टॉरनेडो की चपेट में आने से कुल 41 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। महिला के पति ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि घर का एक हिस्सा गिरने के कारण उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।तूफान के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए 120 से अधिक बचावकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। बचाव दल प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर रहे हैं और मलबा हटाने के साथ लोगों की मदद में जुटे हैं। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी शुरू की है।

परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा असर

टॉरनेडो का असर केवल रिहायशी इलाकों तक सीमित नहीं रहा। परिवहन व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई। फ्रांस के परिवहन मंत्री फिलिपे तबारो ने बताया कि तूफान के कारण कई ट्रेनें देरी से चलीं और कुछ सड़कों को सुरक्षा कारणों से बंद करना पड़ा। कई इलाकों में रास्तों पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हुआ।हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। देश के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी हुई और कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। उत्तर में स्थित पेरिस के एयरपोर्ट पर भी उड़ानों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

तूफान की आशंका को देखते हुए फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी थी। टॉरनेडो के बाद प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।अधिकारियों के मुताबिक राहत और बचाव अभियान जारी है। क्षतिग्रस्त घरों और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने की है।