×

Armenia Azerbaijan war 2020: पूर्व सोवियत संघ के दो देशों में युद्ध के हालात, 23 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

 

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच विवादित इलाके नारगोर्नो कारबाख को लेकर फिर से युद्ध शुरू हो गया है। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस युद्ध में अब तक दोनों और से 23 लोगों की जान जा चुकी है। इस युद्ध में मरने वाले ज्यादातर आम नागरिक है। अब तक 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। दोनों देशों के बीच तनाव के हालात बने हुए हैं। तुर्की ने युद्ध में अजरबेजान का समर्थन देने को लेकर ऐलान किया है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने ट्वीट कर लिखा कि तुर्की के सभी नागरिक अजरबैजान के समर्थन में खड़े हैं।  अजरबैजान पर हमला करके आर्मेनिया ने फिर से साबित कर दिया कि वो दुनिया के अमन-चैन के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि मैं आर्मेनिया के लोगों से अपील करता हूं कि वह अपने भविष्य के लिए सरकार का विरोध करें। आर्मेनिया और अजरबैजान से रूस ने शांति बहाली की अपील की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्था के लिए तैयार हैं।

बता दें कि पूर्व सोवियत संघ के इन दोनों देशों के बीच नागोर्नो और कारबाख इलाकों को लेकर लंब समय से तनाव बरकरार था। अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर यह क्षेत्र अजरबैजान का हिस्सा माना जाता है। जबकि आर्मेनिया भी इस इलाके पर अपना दावा ठोकता रहा है। 1994 की लड़ाई के बाद से यह इलाका अजरबैजान के कब्जे में नहीं है। इस इलाके में दोनों देशों के सैनिकों की तैनाती हो रखी है।

Read More…
Farm law protest: कृषि कानून के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, संसद के पास ट्रैक्टर में लगाई आग
Dungarpur Violence: चार दिन के उपद्रव के बाद महापड़ाव खत्म, उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर यातायात बहाल